आगरा, 19 अप्रैल 2025: मुंबई पुलिस ने आगरा में अपने घर से लापता हुई 16 वर्षीय लड़की के मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानिए क्या है पूरा मामला
एक अधिकारी ने जानकारी दी की यह लापता हुई लड़की शहर के एक रेलवे स्टेशन पर देखी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 12 अप्रैल को घर से निकली थी।
पुलिस के अनुसार किशोरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन पर देखा गया। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लड़की आगरा से ट्रेन से आई थी और एक लड़के के साथ एलटीटी से निकली थी। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर लगे कैमरों की जांच की तो पता चला कि लड़की एक लड़के के साथ परिसर से निकली थी और कुछ देर बाद फिर से अंदर आ गई। उन्होंने बताया कि नाबालिग का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर 9 मई को छह घंटे उड़ान संचालन बंद