UPI Payement Down in India: देशभर में UPI सेवा में तकनीकी खराबी की वजह से डिजिटल पेमेंट्स में परेशानी देखने को मिल रही है। इससे Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे लोकप्रिय ऐप्स इस्तेमाल करने वालों को भुगतान करने में काफी दिक्कत हो रही है।
UPI सर्विस में रुकावट पर NPCI का बयान
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस रुकावट पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, “हमारी सिस्टम में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिसके कारण कुछ UPI लेन-देन पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे। हम इसे ठीक करने में जुटे हैं और आपको लगातार जानकारी देते रहेंगे। असुविधा के लिए हमें खेद है।”
यह समस्या तब आई है जब देश में लाखों लोग रोज़ाना UPI से पेमेंट करते हैं। NPCI इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
बार-बार की परेशानी
यह पहली बार नहीं है जब UPI में ऐसी दिक्कत हुई हो। इससे पहले 26 मार्च को भी इसी तरह का आउटेज दरख्ने को मिला था। हाल के दिनों में कई बार पेमेंट्स में रुकावटें आई हैं, जिससे लोगों को पैसे भेजने-लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
ये भी देखे: 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को लेकर मेटा का नया नियम, पैरेंट्स का रहेगा पूरा कंट्रोल