GT को लगा बड़ा झटका, ग्लेन फिलिप्स हुए IPL 2025 से बाहर, जाने वजह?

by Manu
ग्लेन फिलिप्स ipl से बाहर

Glenn Phillips Ruled Out From IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का अगला मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। गुजरात के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि अब वह पूरे आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अभी तक गुजरात ने फिलिप्स की जगह किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की ऐलान नहीं किया है।

रिपोर्ट के अनुसार फिलिप्स पीठ की समस्या से पीड़ित हैं। चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन गुजरात टाइटन्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलिप्स को इस सत्र में एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है।

फिलिप्स अब तक आईपीएल में केवल 8 मैच ही खेल पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने 2021 में आईपीएल में पहली बार खेला था। उन्होंने इस सीजन में केवल 3 मैच खेले। इसके बाद उन्हें 2023 में दोबारा खेलने का मौका मिला। फिलिप्स ने 2023 में 5 मैच खेले।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। उन्होंने इस सीज़न में अब तक पांच मैच खेले हैं और उनमें से चार में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान की खिलाफ जीत हासिल की।

ये भी देखे: CSK vs KKR: धोनी ने बताई हार की वजह, जाने कहा हुई CSK से गलती?

You may also like