CSK vs KKR: धोनी ने बताई हार की वजह, जाने कहा हुई CSK से गलती?

by Manu
धोनी संन्यास

CSK vs KKR Match Result: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में पहली बार कप्तान के तौर पर मैच खेले रहे थे। उन्होंने सीएसके की हार पर प्रतिक्रिया दी। हार का कारण बताते हुए धोनी ने कहा कि टीम पर्याप्त रन नहीं बना सकी और पार्ट्नर्शिप नहीं कर पाए। चेन्नई इस मैच में सिर्फ 103 रन ही बना सकी।

चेन्नई की हार के बाद धोनी ने कहा, “पिछले कुछ मैच हमारे लिए अच्छे नहीं रहे है। यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। मुझे लगता है कि हमने आज पर्याप्त रन नहीं बना पाए। जब ​​आप बहुत अधिक विकेट खो देते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है। हमारी टीम साझेदारी भी नहीं बना पाई। हमारे ओपनर अच्छे हैं। वे बहुत अच्छे शॉट खेलते हैं।

मैच में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 4 रन बनाकर और कॉनवे 12 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी 16 रन बनाकर आउट हुए। विजय शंकर 29 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन सिर्फ 1 रन ही बना सके. रवींद्र जडेजा खाता भी नहीं खोल सके। सीएसके की खराब बल्लेबाजी उनकी हार का कारण बनी।

KKR ने बनाया एक खास रिकार्ड

कोलकाता ने चेन्नई को हराकर एक खास रिकॉर्ड बनाया है। जब 104 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ तो उसने आईपीएल में तीसरी सबसे तेज जीत दर्ज की। आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में लक्ष्य 112 रन था। यह मैच 2015 में खेला गया था। आरसीबी ने इसे 9.4 ओवर में जीत लिया था। इसी तरह हैदराबाद ने 9.4 ओवर में मैच जीत लिया। अब केकेआर ने मैच 10.1 ओवर में मैच जीता है।

ये भी देखे: LSG बनाम GT पिच रिपोर्ट, जाने लखनऊ में बारिश सम्भावना कितनी है?

You may also like