दिल्ली, 11 अप्रैल 2025: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। बदमाशों ने कम से कम 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई है। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई है । जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के मुस्तफाबाद में चलीं गोलियां
वहीं दूसरी तरफ बीते रात दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई है। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15 मुस्तफाबाद में पहुंची थी।
अतीक अहमद के बेटे पर हमला
मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके 25 साल के बेटे मेहराज को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
यह भी पढे: अफगानिस्तान में तीन दोषियों को फांसी, तालिबान का आदेश