CSK बनाम KKR Match Predictions: आईपीएल 2025 सीजन का 25वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने 5 में से 4 मैच हारे है, वहीं अगर केकेआर टीम की बात करें तो उन्होंने भी 5 मैच खेले हैं, जिसमें से वे 2 जीतने में सफल रहे हैं जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
CSK बनाम KKR : एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां स्पिनरों का दबदबा रहता है, इसलिए बल्लेबाजों के लिए बीच के ओवरों में रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इस सीजन में अब तक यहां तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें एक भी बार 200 से अधिक का स्कोर नहीं बना है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा फैसला है क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए बाद में रन रेट बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।
CSK बनाम KKR : हेड टू हेड मुकाबले मे चेन्नई आगे
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की बात करें तो आंकड़ों के लिहाज से सीएसके का पलड़ा भारी है, दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके 19 और केकेआर 10 मैच जीतने में कामयाब रही है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के फॉर्म पर नजर डालें तो केकेआर की टीम आगे नजर आ रही है। हालाँकि, क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में कुछ भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है।
चेन्नई और कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स – रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथिशा पथिराना।
कोलकाता नाइट राइडर्स – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी देखे: Cricket in LA Olympics: हिस्सा लेंगी सिर्फ छह टीमें, नहीं हो पाएगा भारत पाक मैच