पटियाला, 11 अप्रैल : पंजाब के पूर्व अकाली कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर असली अकाली दल के लिए पंजाब में जहां लाखों की भरती हो रही है, वहां संगतें खुद आगे हो कर भरती के लिए आगे आ रही हैं, जोकि बहुत ही प्रशंसनीय है। सुरजीत रखड़ा ने कहा कि पंजाब के लोग एक ओर अकाल तख्त साहिब की अगुवाई वाले अकाली दल के साथ चल रहे हैं और अकाली दल को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से सेध ले कर आगे बढ़ी है। आज भी यदि इस पार्टी को कोई मुश्किल आई है तो फिर अकाल तख्त साहिब ने उनको दिशा देते हुए फिर मजबूत करने के लिए हमें एक तरह की सेवा दी है। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि यह भरती के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से आदेश हुआ है और पंथ और सिख राजनीति को प्रफुलित करने के लिए सभी बढ़ चढक़र इसमें हिस्सा लिया है और अभी भी ले रहे हैं।
पार्टी के अस्तित्व को बड़ी चोट लगी
सुरजीत रखड़ा ने कहा कि पंजाब और सिखों के नेतृत्व वाली शिरोमणी अकाली दल एक संघर्ष और विशेष विरासत की देन है परन्तु कुछ नेताओं के फैसलों के कारण इस पार्टी के अस्तित्व को बड़ी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और क्षेत्रीय पार्टी का अस्तित्व अकेले सिखों के लिए नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि आज जो पार्टी प्रति हालात पैदा हुए हैं उस से निराश होने की जरूरत नहीं बल्कि इस को अकाल पुरख की कृपा समझते हुए इस को फिर उभरने की कार्यवाही समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इस भरती में फर्ज के साथ साथ सेवा समझकर बढ़ चढक़र हिस्सा लेने से दूसरों को भी इस भरती के साथ जोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों अनुसार पंजाब के लोगों की तरफ से भी इस भरती मुहिम को पूरा सहयोग दिया गया है, जिसके लिए वह सभी के धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरी तरह मजबूती प्रदान की जायेगी।