पटियाला, 11 अप्रैल : पुलिस ने आज दो व्यक्तियों पर एक करोड़ की धोखे के साथ ठगी करने के दोष के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है, जिसमें उक्त व्यक्ति बयाना वसूल करने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरे हैं। इस सम्बन्धित जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि हर्ष सिंगला पुत्र राम कुमार सिंगला निवासी गुरू नानक नगर पटियाला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि परमिन्दर सिंह और धरमिन्दर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी कोटली समाना हाल निवासी सूलर की तरफ से अपनी जमीन जोकि गांव दौण कलां स्थित है, को बेचने का सौदा करके इकरारनामा 27 मई 2024 को 95 लाख 60 हजार रुपए प्रति एकड़ गवाहों की हाजिरी में किया था, जिन्होंने 80 लाख रुपए बतौर बयाना वसूल किया, जिसमें से 60 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए चैक द्वारा वसूल किए। उन्होंने बताया कि इसके बाद 31 दिसंबर 2024 को रजिस्टरी की तारीख तय की गई। उन्होंने बताया कि उसके कुछ समय बाद दोषी धरमिन्दर सिंह ने जुलाई 2024 को उनके पास पहुंच की और कहा कि उसको बैंक से एन.ओ.सी. लेने के लिए पैसों की जरूरत है क्योंकि उक्त जमीन बैंक के पास गिरवी पड़ी है, उसको छुड़वाना है और वह तय तारीख को उक्त जमीन की रजिस्टरी एन.ओ.सी. लेकर करवा देगा, जिसके लिए उक्त दोषी ने 20 लाख रुपए की मांग की तो हमने उस पर भरोसा करते 20 लाख रुपए आरटीजीएस द्वारा 17 जुलाई 2024 को अदा किये थे। उन्होंने बताया कि इस तरह उक्त दोषी ने हमारे पास से एक करोड़ रुपए हमारे से वसूल करके धोखा किया है, जब कि हम 31 दिसंबर 2024 को सुबह से ले कर शाम तक सब रजिस्ट्रार पटियाला के दफ्तर में हाजिर रहे परन्तु वह वहां नहीं आए और न ही उन्होंने उक्त जमीन पर खड़ा लोन कलियर करवाया और अब उक्त व्यक्ति हमें धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने बयानों के आधार पर उक्त व्यक्तियों पर धारा 406, 420, 120बी आइपीसी अधीन मुकद्दमा दर्ज किया है, जिसकी जांच जारी है।
250 नशीली गोलियों व 30 नशीले कैप्सूल सहित दो आरोपी काबू
थाना घनौर पुलिस के ए एस आई ने पुलिस पार्टी सही की जा रही गश्त दौरान भाखड़ा नहर के पास दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली तो आरोपी हरजिंदर सिंह वासी गावं बघौरा के पास 150 नशीली गोलिया, 15 कैप्सूल और आरोपी परविंदर सिंह वासी गावं जलालपुर के पास 100 नशीली गोलिया व् 15 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर बनती कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।