पटियाला, 11 अप्रैल : शाही शहर पटियाला के सरकारी मैडीकल कालेज पटियाला में बतौर प्रिंसीपल और मैडिसन प्रमुख के साथ साथ मैडीकल सुपरडैंट रह चुके डा. बी. एल. भारद्वाज ने रिटायरमैंट के बाद भी मरीजों को अपनी सेवाएं देने के लिए दोबारा मनीपाल अस्पताल जुआइन कर लिया है। जिसके चलते डा. भारद्वाज सुबह मनी अस्पताल में सेवाएंं देने के बाद दोपहर और शाम समय गोबिंद नगर नजदीक ढिल्लों मार्ग में बनाए गए क्लीनिक में मरीजों को सेवाएं देंगे ताकि कोई भी मरीज इलाज से खाली न रह सके। उल्लेखनीय है कि डा. बी.एल. भारद्वाज डाक्टरी पेशे की एक जानी मानी शख्सियत हैं और डाक्टर के तौर पर मरीजों का इलाज करने को पहल देने के साथ साथ एक समाज सेवक के तौर पर भी अपनी सेवाएंं पहले की तरह जारी रख रहे हैं क्योंकि किसी पद से रिटायर होने को रिटायरमेंट नहीं समझते बल्कि जिम्मेदारी को जब तक है जब तब हम निभाएंगे हम मरीजों को ही पहल देते हैं और आज भी मरीजों के लिए पूरा दिन सेवाएं देंगे।
डाक्टर बी.एल. भारद्वाज ने रिटायरमैंट मरीजों की सेवा के लिए दोबारा किया अस्पताल ज्वाईन
47