जींद: जमीन विवाद मे 2 सगे भाइयों की मौत

by chahat sikri
जींद मे 2 सगे भाइयों की मौत

जींद,9 अप्रैल 2025: जींद के सफीदों रोड पर जमीन विवाद के चलते निर्जन गांव के दो भाइयों सतीश व दिलबाग की रात को गोदाम के बाहर गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन को लेकर विवाद

पुलिस को दी शिकायत में निर्जन निवासी मोहित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के पास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते उसके पिता सतीश व ताऊ दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया। पहले उन्होंने उसकी गाड़ी पर भी गोलियां बरसाई। इसमें वह गोली लगने से बच गया।

दोनों को मृत घोषित कर दिया

इस दौरान उन्होंने अपने पिता सतीश और ताऊ दिलबाग को फोन कर हमलावरों से सतर्क रहने की सूचना भी दी थी। लेकिन हमलावरों ने सफीदों रोड पर गोदाम के पास ही रात को फायरिंग कर दी है। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। गोलियों की आवाज सुनकर बेटा मोहित भी वहां पर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले थे। मोहित दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढे: असम: चलती ट्रेन के नीचे स्टंट करने वाला गिरफ्तार

You may also like