मेघायल के प्रधान सचिव सैयद एमडी ए रजी उज्बेकिस्तान में पाए गए मृत

by TheUnmuteHindi
मेघायल के प्रधान सचिव सैयद एमडी ए रजी उज्बेकिस्तान में पाए गए मृत

नई दिल्ली, 8 अप्रैल : मेघायल के प्रधान सचिव सैयद एमडी ए रजी उज्बेकिस्तान में मृत पाए गए। उनका शव मध्य एशियाई देश के होटल में उनके कमरे से मिला है। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि वे अपनी निजी यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान गए थे। वहां के एक होटल में वे मृत पाए गए। अधिकारियों को मुताबिक रजी 4 अप्रैल से उज्बेकिस्तान के बुखारा शहर में ठहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। आईआरटीएस अधिकारी मोहम्मद ए रजी 2021 से प्रतिनियुक्ति के तहत मेघालय में तैनात थे। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आईआरटीएस अधिकारी रजी 2021 से राज्य में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। वह चार अप्रैल को निजी यात्रा पर उज्बेकिस्तान गए थे और वहां बुखारा शहर के होटल में रुके थे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

You may also like