चंडीगढ़ में देर रात बैंक लूट का प्रयास, पुलिस ने केस दर्ज किया!

by chahat sikri
चंडीगढ़ में देर रात बैंक लूट

चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2025: चंडीगढ़ में बैंक में लूट की कोशिश हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा में प्राइवेट बैंक में लुटेरे घुस आए थे। लेकिन अपने मकसद में कामयाबी नहीं हो पाए।

मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के नजदीक एनएसी के शोरूम में स्थित एक्सिस बैंक की दीवार तोड़कर बैंक को लूटने का प्रयास किया गया था। घटना शनिवार रात 3 बजे की है। लुटेरे बैंक के पीछे शोरूम में लगे एक छोटे शटर के ताले और अंदर की दीवार को तोड़कर बैंक के अंदर घुसे थे।

ब्रांच मैनेजर राजेंद्र ने क्या बताया?

ब्रांच मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि शनिवार, रविवार की रात करीब 3 बजे दो लुटेरे बैंक में घुसे थे। आरोपी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। दोनों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बैंक में लगे कैमरे की फुटेज में आरोपियों की हरकत कैद हुई है। लुटेरों ने पहले बैंक में लगा अलार्म तोड़ा और उसके बाद एक कैमरा भी तोड़ा। इसी दौरान बैंक के अंदर लगा अलार्म बज गया और जिसकी तुरंत जानकारी बैंक के हेड क्वार्टर में पहुंची। इसके बाद बैंक कर्मचारी व पुलिस भी रात को ही मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि बैंक से कुछ भी लूट नहीं हुई है। बैंक के अंदर लॉकर और अन्य सामान सुरक्षित है। क्योंकि लुटेरे लॉकर को तोड़ नहीं पाए और अलार्म बजते ही वह भाग गए।

बैंक में चोरी के इरादे से घुसे नकाबपोश लुटेरे

बैंक में चोरी के इरादे से घुसे नकाबपोश लुटेरे बैंक के अंदर लगभग 15 मिनट तक रहे। इस मामले में मौली जागरां थाना पुलिस ने बैंक लूटने के प्रयास का मामला दर्ज कर कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर रही है। बैंक के पीछे नगर निगम की खाली जमीन और पीछे से सड़क भी निकल रही। बैंक के पीछे से निकलने वाली सड़क पर भी रात को सुनसान होती है। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने पीछे का शटर और दीवार तोड़कर बैंक लूटने का प्रयास किया।

यह भी पढे: रसोई गैस महंगी: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ी!

You may also like