नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2025: एक चौंकाने वाली घटना में दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग नागरिक को बंदूक की नोक पर लूटने का प्रयास किया है। उसका उद्देश्य तलाक के बाद अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए पैसे का इंतजाम करना था।
पुलिस के अनुसार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार और सामान बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस के अनुसार 31 मार्च को मौर्या एन्क्लेव थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी। जिसमें एक बुजुर्ग पर बंदूक तानने की बात कही गई थी। पुलिस कर्मचारी तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे थे। जहां शिकायतकर्ता 72 वर्षीय पीतमपुरा निवासी हेमंत कुमार की पत्नी कमलेश अरोड़ा ने घटना के बारे में बताया था।
उसने पुलिस को बताया जब मैं दोपहर करीब 03:30 बजे घर पर थी। तो एक अज्ञात व्यक्ति ने घंटी बजाई और दावा किया कि मेरे पास एक कूरियर है और घर में घुस गया था। उसने मेरा गला घोंटने की कोशिश की थी । जल्द ही एक और व्यक्ति हथियार से लैस होकर घर में घुस गया था। मेरी बेटी ने स्थिति को देखते हुए बाहर भागकर लकड़ी का दरवाजा बंद कर दिया था। जिसके बाद हमलावर अपने तीसरे साथी द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिल पर भाग गए थे।
शिकायत के आधार पर 25/27 के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर मौर्य एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(5)/3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करना शुरू किया है। स्थानीय स्रोतों से खुफिया जानकारी जुटाई गई और संदिग्ध ठिकानों पर कई छापे मारे गए है ।
पूरी तरह से प्रयास करने के बाद, पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया: बुध विहार फेज-1 निवासी 25 वर्षीय पंकज और मंगोलपुरी निवासी 28 वर्षीय रामा स्वामी। पूछताछ के दौरान पंकज ने कबूल किया कि उसने तलाक के बाद गुजारा भत्ता देने के लिए पैसे जुटाने के लिए यह अपराध किया था। उसने कबूल किया कि घटना से कुछ दिन पहले उसने और उसके साथी हर्ष ने बुजुर्ग दंपत्ति को उनके घर के बाहर देखा था और मान लिया था कि वे ही वहां रहते हैं।
इस सूचना के आधार पर सह-आरोपी अभिषेक उर्फ हर्ष (26 वर्ष) जो बुध विहार फेज-1 का निवासी है, को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, एक बैग और अपराध के दौरान आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढे: दिल्ली: मेट्रो मे शराब और अंडे खाते शख्स का वीडियो वायरल!