Delhi Weather: दिल्ली में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी, कैसा रहेगा मौसम?

by Manu
दिल्ली गर्मी मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ही सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इस बार गर्मी जल्दी और तेजी से परेशान करेगी।

विभाग के मुताबिक, अप्रैल के पहले हफ्ते में ही लू चलने के आसार हैं और 8 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है।

गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा। दिल्ली के रिज इलाके में तो पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

न्यूनतम तापमान भी अब बढ़ना शुरू हो गया है और रविवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। बारिश न होने और मौसम के सूखे रहने की वजह से तापमान तेजी से चढ़ रहा है।

इस हफ्ते के आखिर तक पारा 40 डिग्री के ऊपर जाने की पूरी संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि इस बार अप्रैल में गर्मी ज्यादा सताएगी। 6 और

7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, 8 और 9 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

ये भी देखे: Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पहली याचिका

You may also like