वक्फ संशोधन बिल पर सरकार ने बहुत जल्दबाजी मे लिया फैसला- मायावती

by Manu
मायावती वक्फ संशोधन बिल पर

Mayawati on Waqf Bill: बसपा सुप्रीमो मायावती ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सरकार ने इस बिल को जल्दबाजी में लाया।

मायावती ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष की बातें सुनने के बाद यह साफ है कि अगर सरकार जनता को इस बिल को समझने के लिए थोड़ा और वक्त देती और उनके सारे शक दूर करती, तो बेहतर होता।

उन्होंने आगे कहा कि यह दुखद है कि सरकार ने इतनी हड़बड़ी में यह बिल लाकर पास करवा दिया। यह ठीक नहीं है। अब अगर इस बिल के पास होने के बाद सरकारें इसका गलत इस्तेमाल करती हैं, तो उनकी पार्टी मुस्लिम समाज के साथ खड़ी होगी। यानी वह इस बिल से सहमत नहीं हैं।

बता दें कि बीती रात लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी मिल गई है।

ये भी देखे: वक्फ विधेयक राज्यसभा में पारित, जानें ‘उम्मीद’ कानून की अहम बाते

You may also like