नई दिल्ली, 4 अप्रैल : महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिस कारण 6 के करीब लोगों के डूबने की आशंका है। जानकारी के अनुसार नांदेड़ में महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने इसको लेकर जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुआ। उन्होंने कहा, ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे खेत में हल्दी की कटाई करने जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच घटी जब ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में हुई बारिश के कारण सडक़ पर फिसलन थी जिससे ट्रैक्टर का टायर स्लिप हो गया और चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर पूरी तरह से पानी में समा गया और उसका केवल एक टायर ऊपर दिख रहा था।
नांदेड में ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 लोग डूबे
37