पटियाला, 4 अप्रैल : शिरोमणी अकाली दल बादल के सीनियर नेता और हलका पटियाला देहाती के इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू च_ा ने कहा कि पंजाब के लोग आज दोबारा शिरोमणि अकाली दल की सरकार को याद करने लग पड़े हैं। इसलिए सुखबीर ङ्क्षसह बादल की अगुवाई में अकाली दल दोबारा पंजाब अंदर सरकार बनाएगा। बिटटू चठा ने इन विचारों का प्रकटावा आज एक मीटिंग दौरान किया। बिट्टू च_ा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल बादल को पंजाब के लोग बहुत दे रहे हैं तथा यह स्पष्ट है कि पंजाब में अब आने वाले समय में शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनेगी। बिट्टू च_ा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने हमेशा ही पंजाब, पंजाबीयत की बात की है। उन्होंने कहा कि पंथ की पहरेदारी व राज्य के लोगों को सुविधाएं देनी। यह सिर्फ शिरोमणि अकाली दल की देन है। उन्होंने बताया कि मौूदा सरकार ने पंजाब का कुछ संवारा नहीं, जिस कारण लोग इससे बेहद निराश हैं।
बिट्टू च_ा ने कहा कि अकाली दल बादल की हुई भरती ने सभी पक्षों को हैरान करके रख दिया है और बहुत जल्द शिरोमणी अकाली दल के प्रधान का चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की मजबूती के लिए लगातार मीटिंगें की जा रही हैं और यह जारी रहेंगी। जसपाल सिंह बिट्टू च_ा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने 10 साल अंदर जो लोगों के लिए करके दिखाया। वह किसी ने भी नहीं किया। इस मौके उनके साथ नरिन्दर सिंह लंग, हरविन्दर सिंह बब्बू, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, पूर्व सरपंच हरविन्दर सिंह हरदासपुर,मालविन्दर सिंह झील और अन्य भी बहुत से नेता उपस्थित थे।