पटियाला, 4 अप्रैल : आम आदमी पार्टी के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम की शुरुआत से ले कर अब जहां नशा तस्करों पर पूरी तरह लगाम लगी है, वहां पाकिस्तान से होने वाली समगलिंग की गतिविधियां भी बहुत घट गई हैं। हरमीत ङ्क्षसह पठाणमाजरा आज आम आदमी पार्टी के लगाए गए पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया के साथ मीटिंग करने के बाद बातचीत कर रेह थे। इस मौके विधायक पठाणमाजरा के ओएसडी गौरव बाबा भी मौजूद थे। हरमीत पठाणमाजरा ने कहा कि युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के नतीजे बहुत ही उत्साहजनक हैं और इसके अच्छे नतीजे पूरे पंजाब में देखने को मिल रहे हैं। सरकार की इस मुहिम से आम लोग भी काफी ख़ुश हैं और खुल कर इस की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से यह मुहिम पूरे राज्य में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है, वहां नशा समगलिंग में शामिल 51 व्यक्तियों की इमारतें को भी गिरा दिया गया है।
नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म कर देेंगे
उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल और मुख्य मंत्री भगवंत मान ने संकल्प लिया है कि वह पंजाब में से नशों और नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों ने तस्करों को सरप्रस्ती दी, जिस कारण पंजाब में नशा बड़े स्तर पर फैला। अब पंजाब पुलिस की तरफ से की गई सख्ती के कारण नशा तस्कर अपने घरों को ताले लगा कर फरार हो गए हैं, जिसकी चारों तरफप्रशंसा हो रही है। हरमीत पठाणमाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के साथ किए समुचे वायदे पूरे किये हैं। यही कारण है कि आज पंजाब अंदर दूसरी पार्टियों के नामो निशान मिट गए हैं। उन्होंने कहा कि आम अदामी पार्टी ने काम करके दिखाया है और लोगों को सुविधाएं दीं हैं, जिस कारण आज दूसरी पार्टियों का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो गया है।