पटियाला, 4 अप्रैल : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल मरन व्रत पर 128वें दिन आज अस्पताल से छुट्टी लेकर सीधे गांव डलेवाल में करवाई जा रही मा पंचायत में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई जीतना हमारा दृढ़ इरादा हे। इसलिए चल रहा किसान आंदोलन दोबारा खड़ा होगा तथा शिखरों पर पहुंचेगा।
डलेवाल ने पंचायत में हाजिर किसानों को संबोधन करते कहा कि सरकारों ने हमारे पीठ पर छुराघोप कर धेखे के साथ किसानों के मोर्चांे पर हमला किया है, जो बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब 18 जनवरी तक हजारों नौजवान मोर्चों पर दिन-रात पहरेदारी करते थे तो हमारे मोर्चों पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी सरकार में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से अमरीकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है और अमरीकी कृषि उत्पादों पर से आयात शुल्क खत्म करने का दबाव भारत सरकार पर बनाया जा रहा है, यदि भारत सरकर इस दबाव में झुकती है तो वह भारत के किसानों के लिए डेथ वारंट समान होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि उनकी 56 इंच की छाती है और उनकी सरकार किसी के सामने नहीं झुकती, यदि सही मायने में उनकी 56 इंच की छाती है एवम वे किसी विदेशी सरकार के सामने नहीं झुकते तो वे भारत के किसानों के हकों की रक्षा करने के लिए स्टैंड लें एवम अमरीका के दबाव के सामने न झुकें।
संकल्प को पूरा करने के लिए जिंदगी समर्पित कर देंगे
उन्होंने कहा कि रूस्क्क गारंटी कानून की लड़ाई को जीत तक ले कर जाना हमारा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम अपनी पूरी जि़ंदगी समर्पित कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसी आंदोलन के दबाव के चलते संसद की कृषि विषयों पर बनी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में रूस्क्क गारंटी कानून बनाने की सिफारिश करी। कल 4 अप्रैल को फिरोजपुर, 5 अप्रैल को पटियाला, 6 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब, 7 अप्रैल को धनौला (बरनाला), 8 अप्रैल को दौदा (मुक्तसर साहिब), 9 अप्रैल को फाजिल्का, 10 अप्रैल को अमृतसर एवम मई के महीने में हरियाणा व राजस्थान में महापंचायतें होंगी जिनमें जगजीत सिंह डल्लेवाल जी स्वयं भाग लेंगे।