पटियाला, 4 अप्रैल : शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस की जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा पटियाला संजीव शर्मा के नेतृत्व और उप जिला शिक्षा अफसर डॉ. रविन्दरपाल शर्मा की देख- रेख में जिला पटियाला के 16 ब्लाकों में से आए ब्लाक नोडल अफसरों और ब्लाक रिसोर्स पर्सनों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में आयोजित की गई। इस मीटिंग का नेतृत्व संजीव शर्मा जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा पटियाला ने की, जिसमें स्कूलों में मिशन समर्थ की बेस लाइन टेस्टिंग, दाखिला मुहिम और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने, संचनात्क ढांचे के लिए मिलीं ग्रांटों की उचित ढंग के साथ प्रयोग और देखरेख करने के लिए चर्चा की गई। जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा पटियाला संजीव शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूलों के संरचनात्मक ढांचे सम्बन्धित एक विशेष प्रोग्राम लड़ी चलाई जा रही है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हर स्कूल प्रमुख, अध्यापक, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी मेंबर को अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी।
इस मौके पर डिप्टी डीईओ डॉ रविन्दरपाल शर्मा ने बताया की नया अकादमिक सैशन बढिय़ा ढंग के साथ शुरू करने और विद्यार्थियों के लिए एक उत्साहजनक पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए टीम की तरफ से निरंतर यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में मुखियों और अध्यापकों की समय समय ओरिएंटेशन करवाई जाये, जिससे वह विद्यार्थियों के नये दाखिलों और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हों। मीटिंग में मुख्य रूप में मिशन समर्थ की बेस लाइन टेस्टिंग पर गहरी चर्चा हुई और स्टेट की तरफ से जारी हिदायतों की पालना करना यकीनी बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा इस मुहिम के अंतर्गत विद्यार्थियों की सीखने- समझने की जांच की जायेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आ रही मुश्किलों को दूर करके उन को और बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। इस मौके शालू महिला जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री शिक्षा पटियाला, प्रिंसिपल जसपाल सिंह स्कूल आफ एमिनेंस मंडौर, जिला रिसोर्स पर्सन अपर प्राथमिक ललित मोदगिल, हैड मास्टर राजीव कुमार डी.एस. एम, हैड मास्टर राजिन्दर सिंह खहरा डी.एस.एम, हैड मास्टर जीवन शर्मा, जसपाल कुमार शर्मा, हरप्रीत सिंह राजिन्दर सिंह आदि मौजूद थे।