Panchayat 4 Release Date: इस डेट को रिलीज होगी पंचायत सीजन 4!

by Manu
Panchayat 4

Panchayat Season 4 OTT Release Date: पंचायत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित “पंचायत सीजन 4” की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह लोकप्रिय वेब सीरीज, जो 2020 में शुरू हुई थी, अब अपने पांच साल पूरे कर चुकी है। इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए मेकर्स ने फैंस को चौथे सीजन का तोहफा दिया है।

पंचायत 4: रिलीज की तारीख

पंचायत सीजन 4, 2 जुलाई 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह आठ एपिसोड की सीरीज होगी, जो हिंदी में उपलब्ध होगी और 240 से ज्यादा देशों में देखी जा सकेगी।

स्टारकास्ट और कहानी

सीजन 4 में भी शो की पूरी स्टारकास्ट वापसी कर रही है। जीतेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुबीर यादव (बृज भूषण दुबे), फैसल मलिक (प्रह्लाद), चंदन रॉय (विकास), सान्विका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण), सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकार फिर से अपने किरदारों में नजर आएंगे। कहानी फुलेरा के ग्रामीण जीवन की चुनौतियों, रिश्तों और हास्य से भरपूर होगी। पिछले सीजन के अंत में सचिव जी की विदाई और रिंकी के साथ उनकी नजदीकियों ने कई सवाल छोड़े थे, जिनके जवाब इस सीजन में मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखे: वैल किल्मर का निधन: टॉप गन और बैटमैन फॉरएवर के स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा

You may also like