पटियाला, 2 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने गेहूं के मौजूदा सीजन दौरान किसानों की तरफ से जिले की मंडियों में बेचने के लिए लाई जा रही अपनी फसल की सभ्य, सुचारू और निर्विघ्न खरीद के लिए किये गए प्रबंधों का जायजा लिया। डा. प्रीति यादव ने एस.डी. एमज, जिला ख़ुराक और सिवल सप्लाईज कंट्रोलर, जिला मंडी अफ़सर और खरीद एजेंसियों के जिला मैनेजरों के साथ की आनलाइन मीटिंग में गेहूँ की खरीद, अदायगी और लिफ्टिंग आदि प्रबंधों का जायजा लिया। उन्हों ने खरीद एजेंसियां एफ. सी. आई., पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप और वेअरहाऊस को हिदायत की कि खरीदी जीनस की अदायगी साथ के साथ यकीनी बनाई जाए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों मुताबिक जिले की मंडियों में किसी भी किसान को अपनी जीनस बेचने के लिए कोई मुश्किल नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एस. डी. एमज सुचारू खरीद यकीनी बनाने के लिए मंडियों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज एस. डी. एम. पातड़ां अशोक कुमार और एस. डी. एम. दूधनसाधां कृपाल वीर सिंह ने अपनी मंडियों का दौरा किया। डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में बारदाना, मजदूरों और लिफ्टिंग के लिए साधनों की उपलब्धता समेत किसानों, मजदूरों आदि के बैठने समेत अन्य बुनियादी जरूरतों बारे भी समीक्षा की। उहोंने कहा कि पंजाब सरकार समुचे सीजन दौरान खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह सुखदाई बनाने के लिए वचनबद्ध है और समूह अधिकारी इस बात को यकीनी बनाएंगे कि मंडियों में किसी भी किसान, आढतियों, मजदूरों को कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी।
डी.सी. द्वारा गेहूं की सुचारू खरीद के लिए प्रबंधों का जायजा
50