Bihar News: दरभंगा में नवरात्रि के पहले दिन हिंसा, श्रद्धालुओं पर पथराव

by Manu
दरभंगा में नवरात्रि के पहले दिन हिंसा

दरभंगा, 31 मार्च 2025: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में स्थित पछियारी गांव में चैत्र नवरात्रि का पहला दिन दुर्गा मंदिर से कलश स्थापना कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पथराव हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव की लहर दौड़ा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने किया, जिसके बाद गांव में हालात बिगड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को श्रद्धालु मंदिर में कलश स्थापना के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक घर की छत से उन पर पत्थर फेंके गए। कई महिला श्रद्धालु भागने की कोशिश में गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आईं। लोगों ने बताया कि पथराव इतना तेज था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कुशेश्वर स्थान थाने की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया, “हमें जैसे ही खबर मिली, हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है ।

ये भी देखे: मनीष कश्यप का यू-टर्न: “मेरे ऊपर कोई FIR नहीं, गलत खबर फैलाई गई”

You may also like