रूरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटी और भतीजे की मौत, चालक फरार

by chahat sikri
रूरा में दर्दनाक सड़क हादसा

रूरा, 31 मार्च 2025: रूरा थाना क्षेत्र के शिवली-रूरा मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आर रहे बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

मौके पर 3 की मौत 2 घायल

टक्कर के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया था।रूरा-शिवली मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार दौलपुर मढ़ौली निवासी 18 साल का बंकू,30 साल का सुधीर, कन्नौज जिले के बिहारीपुर की नोएडा में रहने वाली 35 साल की आदर्शिता उर्फ लल्ली व उनकी बेटी जानवी (15) को टक्कर मार दी थी। मौके पर ही बंकू, आदर्शिता व जानवी की मौत हो गई है । जबकि गंभीर रूप से घायल सुधीर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

अपनी बेटी के साथ नोएडा से गांव आई

परिजन ने बताया कि 28 मार्च को आदर्शिता के मायके रूरा थाना के दौलपुर मढ़ौली निवासी चाचा सुखवीर की मौत हो गई थी।गमी में शामिल होने के लिए वह अपनी बेटी के साथ नोएडा से गांव आई थी। सोमवार को ट्रेन से वापस नोएडा लौटने के लिए भतीजों के साथ बाइक पर बैठकर रूरा रेलवे स्टेशन जा रही थी।

रास्ते में सभी हादसे का शिकार हो गए। जिसमें मां-बेटी व एक भतीजे की मौत हो गई। अनहोनी से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष रूरा जेपी सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर मिलते ही डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे: मेरठ में ईद के बाद बवाल: दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, छह घायल

You may also like