किशोर के साथ हुई घटना: ड्राइवर ने 3,000 रुपये ऐंठे

by chahat sikri
ड्राइवर ने 3,000 रुपये ऐंठे

 बेंगलुरु, 25 मार्च 2025:  यह घटना बेंगलुरु की है  जहां एक महिला ने शिकायत की है कि उसके 18 साल के भाई की मदद पुलिस ने नहीं की थी। घटना के मुताबिक उसका भाई देर रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा और उसने टैक्सी पकड़ने की कोशिश की थी। जब कोई ऐप टैक्सी उपलब्ध नहीं थी तो उसने एयरपोर्ट टैक्सी ली और किराया लगभग 800 रुपये तय किया था।

ड्राइवर गाड़ी रोक कर लड़के को धमकाने लगा:

कैब में बैठने के बाद ड्राइवर ने उससे पूछताछ की और जानबूझकर लंबा रास्ता ले लिया था। बीच रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और लड़के को धमकाने लगा। ड्राइवर ने 3,000 रुपये की मांग की और कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे अपने दोस्तों के पास ले जाएगा।इसी डर के कारण लड़के ने पुलिस से मदद मांगी।

दो गश्ती पुलिस अधिकारियों को देखकर लड़के ने उनसे मदद मांगी लेकिन पुलिस ने कहा कि उसे ड्राइवर के साथ पुलिस स्टेशन जाना होगा। लड़के ने कहा कि वह ड्राइवर के साथ सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा पर पुलिस मदद नहीं कर पाई। मजबूर होकर, लड़के ने ड्राइवर को 3,000 रुपये दिए और फिर घर पहुंच सका।

इस घटना ने महिला को गुस्सा और दुःख से भर दिया। उसने सवाल किया कि एक किशोर को पुलिस की सुरक्षा क्यों नहीं मिली और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। लड़का अब सुरक्षित है  लेकिन यह घटना उसे परेशान कर रही है।

यह भी देखे:मेलबर्न शो में देरी से पहुंचने पर स्टेज पर रो पड़ीं नेहा कक्कड़

 

You may also like