चंडीगढ़-हमीरपुर बस पर हमला: आरोपी गिरफ्तार

by chahat sikri
एचआरटीसी बस पर तोड़फोड़ मामला

चंडीगढ़, 21 मार्च 2025:  मंगलवार को चंडीगढ़-हमीरपुर बस पर दो लोगों ने हमला किया था। उन्होंने अपनी कार से बस को रोककर बस की खिड़कियां डंडों और रॉड से तोड़ दीं थी । इस घटना से चालक और कंडक्टर हैरान रह गए और यात्री डर के मारे अपनी सीटों के नीचे छिप गए थे।सुकून की बात यह है कि किसी को चोट नहीं आई।

हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट को कागज से ढक रखा था ताकि उन्हें पहचाना न जा सके। घटना के बाद शिमला में पुलिस के बड़े अधिकारियों ने पंजाब के खास पुलिस प्रमुख से बात की थी।जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।। पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों गगनदीप सिंह जो मुक्तसर साहिब के रहने वाले है और हरदीप सिंह जो रोपड़ के रहने वाले है उनको गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वह कार भी बरामद कर ली गई जिससे हमले को अंजाम दिया गया था।

इस घटना के बाद एचआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी गलत गतिविधि मे फस जाए  तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि हिमाचल से पंजाब आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

यह भी देखे:कर्नाटक बंद का ऐलान: आवश्यक सेवाएँ रहेंगी चालू

You may also like