IPL में धीमे ओवर-रेट पर कप्तानों को नहीं झेलना होगा बैन, डिमेरिट अंक काटे जाएंगे

by Manu
हार्दिक: IPL में धीमे ओवर-रेट पर कप्तानों को नहीं झेलना होगा बैन

IPL 2025 New Rule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब कप्तानों को धीमे ओवर-रेट (Slow Over Rate) के लिए निलंबन (Ban) नहीं झेलना पड़ेगा। इसके बजाय, उनके डिमेरिट अंक काटे जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को मुंबई में आयोजित कप्तानों की बैठक में लिया गया।

यह बदलाव मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत के पिछले सीजन में धीमे ओवर-रेट के कारण निलंबन के बाद आया है। 2024 सीजन में उनकी टीमों ने तीसरी बार ओवर-रेट का उल्लंघन किया था, जिसके चलते उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था।

हार्दिक इस बैन को IPL 2025 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पूरा करेंगे।

कैसे लागू होगा नया नियम?

– लेवल 1 अपराध: कप्तान पर 25% से 75% तक मैच फीस का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके डिमेरिट अंक काटे जाएंगे। ये अंक अगले तीन वर्षों तक गिने जाएंगे।
– लेवल 2 अपराध: यदि ओवर-रेट का उल्लंघन गंभीर होता है, तो कप्तान को चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे।
– प्रत्येक चार डिमेरिट अंक: इसके लिए मैच रेफरी 100% मैच फीस का जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक लगा सकता है।

मैच बैन नहीं, लेकिन डिमेरिट अंक कटेंगे

बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने बताया कि अब धीमे ओवर-रेट के लिए सीधे मैच बैन नहीं होगा, लेकिन डिमेरिट अंक भविष्य में खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंध का कारण बन सकते हैं।

ये भी देखे: पंजाब किंग्स: आईपीएल 2025 में इस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे श्रेयस अय्यर!

You may also like