युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक़ :6 महीने की प्रतीक्षा समाप्त, जल्द होगा फैसला

by chahat sikri
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

Chahal-Dhanashree Divorce Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक के मामले में छह महीने की अवधि खत्म कर दी है । चहल और धनश्री ने 5 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक के लिए दरख़ास्त जमा की थी।

भारतीय कानून के अनुसार, तलाक से पहले छह महीने का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन दोनों ने इस अवधि को हटाने की मांग की थी।

पारिवारिक अदालत के मुताबिक

पारिवारिक अदालत ने 20 फरवरी को उनकी मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने बुधवार को उनकी दरख़ास्त स्वीकार कर ली।
अदालत ने कहा कि चहल 21 मार्च के बाद आईपीएल टूर्नामेंट में व्यस्त हो जाएंगे और उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इसलिए  उनके वकील ने पारिवारिक अदालत से अनुरोध किया कि वह 20 मार्च तक उनके तलाक की दरख़ास्त पर फैसला करें क्योंकि चहल 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के लिए खेलेंगे।

यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि चहल और धनश्री ने आपसी सहमति से तलाक के लिए फैसला  किया था और इसे जल्दी निपटाने की जरूरत बताई  है। हाईकोर्ट  ने उनके इस फैसले के रास्ते की बाधा को हटा दिया और कहा अब उनके तलाक पर जल्द ही अंतिम फैसला होगा।

यह भी देखे:विदेशी सोने और लग्जरी घड़ियों का खुलासा:80 करोड़ की संपत्ति जब्त

You may also like