नागपूर मे हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू!

by chahat sikri
नागपूर हिंसा

नागपूर ,18 मार्च 2025 : मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र से बाहर ले जाने की मांग को लेकर सरकार ने नागपूर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

कोतवाली, गणेशपेठ सहित कई जगहों पर कर्फ्यू

नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंघल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एक नोटिस जारी किया है।

जिसमे उन्होंने बताया  है कि नागपूर में कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में लगा है ।
पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग कल नागपुर के महल इलाके में जमा होकर औरंगजेब की समाधि को महाराष्ट्र से हटाने की मांग कर रहे थे । उन्होंने नारे लगाए और औरंगजेब की तस्वीर और उसकी काल्पनिक कब्र जलाई।
नोटिस में बताया गया कि कल शाम एक खास समुदाय के लगभग 80 से 100 लोग गुस्से में आ गए । उस समय पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया। स्थिति फिलहाल ठीक है ।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार:

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट मे बताया की चार लोग और एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं
केंद्रीय मंत्री और तीन बार नागपुर से सांसद रहे नितिन गडकरी ने लोगों को शांति रखने की अपील की और कहा मुख्यमंत्री को इस स्थिति के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है और मै आप सब से अनुरोध करता हूँ की अफवाहों पर ध्यान न दे।
हिंसा के मामले में कुल 50 लोगों को पकड़ा गया है।

यह भी देखे-यूपी पुलिस प्रमुख ने दिया धार्मिक आयोजनों पर निगरानी बढ़ाने का आदेश !

You may also like