कार की तरफ से टक्कर मारने के कारण जख्मी हुए व्यक्ति की हुई मौत

पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की कार्यवाही

by TheUnmuteHindi
कार की तरफ से टक्कर मारने के कारण जख्मी हुए व्यक्ति की हुई मौत

कार की तरफ से टक्कर मारने के कारण जख्मी हुए व्यक्ति की हुई मौत
– पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की कार्यवाही
पटियाला, 7 मार्च : सिमरनजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकान 98 गोबिंद नगर माडल टाऊन पटियाला थाना सिवल लाइन पटियाला ने बयान किया है कि वह प्राईवेट तौर पर काम करता है और उसके पिता प्रेम सिंह पुत्र लेट गुरनाम सिंह जोकि प्राईवेट तौर पर केवल आपे्रेटर का काम कर करते हैं गत 1 मार्च 2025 को वह अपने काम काज सम्बन्धित अपने मोटरसाइकिल सपलैंडर पीबी 11 सीपी 0542 पर सवार हो कर प्रताप नगर माडल टाऊन चौक पटियाला नजदीक वेरका बूथ वाला चौक क्रास करने लगे तो एक कार नंबरी पीबी 13एए 5964 ने उनको तेज रफ्तार आई 20 कार ने आकर टकरा मार दी, जिस कारण वह गंभीर जखमी हो गए, जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि राजिन्दरा के बाद उसके पिता को इलाज के लिए अमर अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां 6 दिनों बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों के आधार पर उक्त आई 20 कार के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

You may also like