रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तरफ से पंजाब पुलिस के साथ मिल कर फ्लैग मार्च

by TheUnmuteHindi
रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तरफ से पंजाब पुलिस के साथ मिल कर फ्लैग मार्च

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तरफ से पंजाब पुलिस के साथ मिल कर फ्लैग मार्च
पटियाला, 4 मार्च : रैपिड एक्शन फोर्स की 194 बटालियन की टुकड़ी ने पंजाब पुलिस के साथ मिल कर फ्लैग मार्च किया। कमांडैंट किशोर कुमार के निर्देशों पर राजीव कुमार के नेतृत्व में फोर्स की तरफ से थाना कोतवाली और थाना सिवल लाईन के थाना मुखियों और पुलिस टीमों के सहयोग के साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।
पटियाला के एस.एस.पी. डा. नानक सिंह के आदेशों अनुसार पटियाला पुलिस की तरफ से रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों का सहयोग करते हुए शहर के बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते हुए जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों और समाज के सदस्यों के साथ बातचीत करके क्षेत्र के सामाजिक ढांचे बारे जानकारी प्राप्त की और स्थानीय समाज के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए संपर्क बनाया। इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में अमन- चैन बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी इक_ी करनी और असमाजिक तत्वों पर नजर रखनी थी।

You may also like