सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर
भारी मात्रा में हथियार किए गए बरामद
सुकमा। सरकार द्वारा नक्सलियों का लगातार खात्मा करने के लिए आप्रेशन जारी किए हुए हैं। अब एक ताजा मामले में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले जंगल में हुई है।जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। टीम को सूचना मिली कि इलाके में माओवादी छिपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने जंगल को घेर लिया है। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड , कोबरा और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। जवानों को अभी तक दो नक्सलियों के शव मिले हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। जंगल में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर
भारी मात्रा में हथियार किए गए बरामद
64
previous post