आईएएस आफिसर अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ाया

मुख्यमंत्री योगी के बनेंगे रहेंगे सलाहकार

by TheUnmuteHindi
आईएएस आफिसर अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ाया

आईएएस आफिसर अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ाया
मुख्यमंत्री योगी के बनेंगे रहेंगे सलाहकार
नई दिल्ली, 1 मार्च : आईएएस ऑफिसर अवनीश अवस्थी अब एक साल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बने रहेंगे। बता दें कि अवनीश अवस्थी 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो गए थे। वह सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में एक थे। इसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके लिए सीएम योगी को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए सलाहकार का अस्थाई पद सृजित किया गया था। अब अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी 28 फरवरी, 2026 तक इस पद पर रहेंगे। अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है।

You may also like