सरस मेले में एसबीआई (आरसेटी) और लीड बैंक पटियाला ने स्टाल लगाई

सरस मेले में नशा मुक्त भारत अभ्यान के अंतर्गत जागरूकता

by TheUnmuteHindi
सरस मेले में एसबीआई (आरसेटी) और लीड बैंक पटियाला ने स्टाल लगाई

सरस मेले में एसबीआई (आरसेटी) और लीड बैंक पटियाला ने स्टाल लगाई
पटियाला, 3 फरवरी : यहां शीश महल में डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव के नेतृत्व में चल रहे सरस मेले में एसबीआई (आरसेटी) और लीड बैंक पटियाला ने स्टाल लगाई। इस आरसेटी बाजार में आरसेटी स्टाफ ने आरसैटी के विद्यार्थियों की तरफ से तैयार की वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। साथ के साथ ही एसबीआई की तरफ से समाज भलाई के लिए बनीं अलग अलग स्कीमों की जानकारी भी दी गई। आर सैटी स्टाफ ने सरस मेले में आ रहे नौजवान लडक़े लड़कियों को स्वै रोजगार के कोर्सांे बारे जागरूक किया और साथ ही इच्छुक नौजवान लडक़े लड़कियों की क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन करवाई। एसबीआई आरसेटी पटियाला की तरफ से आरसेटी बाजार भी लगाया गया जिससे अलग- अलग गांवों से आ रहे लडक़े लड़कियों को भी उत्साह मिले वह भी आरसेटी से प्रशिक्षण ले कर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
सरस मेले में नशा मुक्त भारत अभ्यान के अंतर्गत जागरूकता
सरस मेले में नशा मुक्त भारत अभ्यान के अंतर्गत पंजाब रैड्ड क्रास नसा मुक्ति केंद्र और जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र साकेत अस्पताल पटियाला की टीम की तरफ से जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। इस मेले में 2000 से अधिक लोगों को नशे के साथ होने वाले प्रभावों बारे मैडीकल अफसर डा. सन्दीप सिंह, प्रोजैकट डायरैक्टर परमिन्दर कौर मनचन्दा और काउंसलर टीम ने मरीजों का इलाज करवाने सम्बन्धित भी जानकारी सांझी की।

You may also like