रूस व यूक्रेन का युद्ध रोकने के लिए हुई सऊदी अरब के नेतृत्व में बैठक

कोई भी हमारी पीठ पीछे कुछ भी फैसला ना ले : यूक्रेन

by TheUnmuteHindi
रूस व यूक्रेन का युद्ध रोकने के लिए हुई सऊदी अरब के नेतृत्व में बैठक

रूस व यूक्रेन का युद्ध रोकने के लिए हुई सऊदी अरब के नेतृत्व में बैठक
कोई भी हमारी पीठ पीछे कुछ भी फैसला ना ले : यूक्रेन
नई दिल्ली, 19 फरवरी : रूस और यूक्रेन का पिछले लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसको विराम देने के लिए अब रूस व अमेरिका ने बैठक भी की है। जानकारी के अनुसार रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों ने सऊदी अरब में मुलाकात के दौरान संबंधों को सुधारने तथा यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने पर चर्चा की। यह बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी विदेश नीति में एक बड़े बदलाव को दर्शाती है। इस बैठक में कोई भी यूक्रेनी अधिकारी मौजूद नहीं था और यह बैठक ऐसे समय में हुई जब संकटग्रस्त देश धीरे-धीरे लेकिन लगातार रूसी सैनिकों के खिलाफ अपनी जमीन खो रहा है। युद्ध को लगभग तीन वर्ष होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार अब जेलेंस्की ने अपनी तुर्की यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, हम चाहते हैं कि कोई भी हमारी पीठ पीछे कुछ भी फैसला न ले, यूक्रेन में युद्ध को कैसे रोका किया जाए, इस बारे में यूक्रेन के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि वह बुधवार को सऊदी अरब जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने रियाद की अपनी यात्रा 10 मार्च तक स्थगित कर दी है, क्योंकि वह ‘कोई संयोग’ नहीं चाहते हैं। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने के बाद पहली बार अमेरिका और रूस के अधिकारियों ने रियाद में मुलाकात की और संघर्ष को रोकने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जंग को जल्द से जल्द रोकने की रूप-रेखा बनाने के लिए उच्च-स्तरीय टीमें बनाने का फैसला किया है, जो आने वाले दिनों में पीस प्लान पर रणनीति बनाएंगी।

You may also like