घरेलू बाजारों में गिरावट के बाद दर्ज की गई तेजी
मुंबई, 19 फरवरी : घरेलू बाजारों में गिरावट के बाद आज बुधवार को तेजी देखी गई, जिस कारण सेंसेक्स 134.16 अंक की बढ़त के साथ 76,120.85 अंक पर और निफ्टी 38.60 अंक चढक़र 22,983.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। शेयरों की खरीदारी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से इसमें थोड़ी तेजी आई वहीं बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.01 अंक की गिरावट के साथ 75,581.38 अंक, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक फिसलकर 22,814.85 अंक पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
घरेलू बाजारों में गिरावट के बाद दर्ज की गई तेजी
63