भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम होगा तय

48 नवनिर्वाचित विधायक शाम को करेंगे बैठक

by TheUnmuteHindi
भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम होगा तय

भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम होगा तय
48 नवनिर्वाचित विधायक शाम को करेंगे बैठक
नई दिल्ली, 19 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज को हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 48 नवनिर्वाचित विधायक बुधवार शाम को बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। इस समारोह में वीआईपी, वीवीआईपी से लेकर आम लोगों के रामलीला मैदान में पहुंचने की उम्मीद है। अब इतने लोगों का जमावड़ा होगा तो ट्रैफिक पर तो असर पडऩा लाजमी है। इसे देखते हुए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

You may also like