पटियाला शहर के हर निवासी की समस्या हल करना मेरा पहला फर्ज : अजीतपाल कोहली
– मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध
पटियाला, 19 फरवरी : इस मौके बातचीत करते विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि पटियाला शहर की अलग अलग संस्थाओं की तरफ से उन के पास मांगें रखी गई थीं, जिनको नगर निगम की जनरल हाऊस की मीटिंग में पास करवा दिया गया है।
मीटिंग दौरान विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने नगर निगम मेयर कुंदन गोगीया को डा. भीम राव अम्बेदकर वैल्लफेयर सोसायटी और सुधार सभा प्राचीन मंदिर श्री भूतनाथ जी (रजि) की तरफ से रखी गई मांगों से अवगत करवाया, जिनको आज नगर निगम की जनरल हाऊस की मीटिंग में प्रवान कर लिया गया है। इस मौके विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पटियाला शहर के हर निवासी की समस्या उन की अपनी समस्या है और समस्याओं का हल पहल के आधार पर करना उन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों अनुसार लोगों को साफ सुथरा प्रशासन मुहैया करवाने साथ साथ उनकी समस्याओं को समयबद्ध हल करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। कोहली ने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर वैल्लफेयर सोसायटी की तरफ से डा. भीम राव अम्बेदकर जी की प्रतिमा का नव निर्माण और अम्बेडकर लाइब्रेरी, कंप्यूटर सिखलाई शिक्षा माध्यमिक सैंटर, अम्बेडकर पार्क की सुंदरता के साथ बाथरूमों की मांग की गई थी और सुधार सभा प्राचीन मंदिर श्री भूतनाथ जी (रजि) की तरफ से प्राचीन श्री भूतनाथ जी से सनौर रोड़ वाली सडक़ को चौड़ा करने की मांग की गई थी, जिन को नगर निगम के जनरल हाऊस में प्रवान कर लिया गया है।
पटियाला शहर के हर निवासी की समस्या हल करना मेरा पहला फर्ज : अजीतपाल कोहली
मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध
118