गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारी के घर हुआ धमाका
आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली पोस्ट डालकर जिम्मेदारी
गुरदासपुर, 18 फरवरी : पंजाब पुलिस के थानों व अन्य जगहों पर आतंकियों के द्वारा हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में बीती रात आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी के घर को निशाना बनाकर धमाका किया है। पुलिस इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है लेकिन आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने एक पोस्ट डालकर इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। पंजाब में पुलिस थानों पर हो रहे हमलों व धमाकों की श्रृंखला में यह 12वां धमाका है। इस बीच, गुरदासपुर से कांग्रेसी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार की सुबह घटनास्थल का दौरा करके तस्वीरें भी वायरल कर दी हैं। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर में धमाका किसी पुलिस चौकी में नहीं, बल्कि एक पुलिस कर्मी के घर के करीब किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक लो-इंटेंसिटी धमाका है। इस धमाके में किसी के भी हताहत होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। पंजाब पुलिस आपसी रंजिश और आतंकी-गैंगस्टर हमले के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि गांव रायमल के पास ही सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का जदी गांव धारोवाली भी है। इस संबंध में बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी के घर के पास धमाका तो हुआ है, लेकिन धमाका लो इंटेसिटी का है। पुलिस की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और धमाके के कारण पता लगा रही है।
गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारी के घर हुआ धमाका
आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली पोस्ट डालकर जिम्मेदारी
40
previous post