किसान जगजीत डलेवाल का मरन व्रत 83वें दिन में दाखिल : शहीद शुभकरन के श्रद्धांजलि समागम के लिए हुई मीटिंग

किसाना नेता कुरबरू शांता कुमार को एंबुलेंस के द्वारा किया शिफ्ट

by TheUnmuteHindi
किसान जगजीत डलेवाल का मरन व्रत 83वें दिन में दाखिल : शहीद शुभकरन के श्रद्धांजलि समागम के लिए हुई मीटिंग

किसान जगजीत डलेवाल का मरन व्रत 83वें दिन में दाखिल : शहीद शुभकरन के श्रद्धांजलि समागम के लिए हुई मीटिंग
किसाना नेता कुरबरू शांता कुमार को एंबुलेंस के द्वारा किया शिफ्ट
चंडीगढ़, 17 फरवरी : किसानों और मजदूरों की सरकारों द्वारा मानी हुई मांगें तथा किए गए वादों को लागू करवाने के लिए 26 नवंबर 2024 से मरन व्रत पर बैठे जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत 83वें दिन भी दाता सिंह वाला खनौरी किसान मोर्चा पर जारी रहा।
इस मौके 21 फरवरी को शुभकरण सिंह की पहली शहीदी बरसी पर बठिंडा के बल्लोह गाँव में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों के लिए बठिंडा में किसानों की जिला स्तर की बैठक करी गयी एवम सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करी गयी।
आज मोर्चा में किसान नेता कुरबरु शांता कुमार, जोकि 14 फरवरी को सडक़ दुर्घटना में घायल हुए किसान नेता कुर्बुरु शांताकुमार जी को आज एम्बुलेंस के माध्यम से पटियाला से चंडीगढ़ ले कर जाया गया और उसके बाद सुबह 8.30 बजे एयर एम्बुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ से बैंगलोर लेकर जाया गया, बैंगलोर में उन्हें सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
किसानों ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के साथ की मिलनी
– किसानों के विरुद्ध दर्ज केस सम्बन्धित सौंपा मांग पत्र
किसान नेता सुरजीत सिंह फूल चेयरमैन भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के नेतृत्व में तारीख 5 जनवरी 2022 को प्रधान मंत्री की पंजाब चुनाव रैली के लिए फिरोजपुर आमद समय जत्थेबंदियों के नेताओं, वर्करों के खिलाफ बने झूठे मामलों में धारा 307 और अन्य धाराएं शामिल करने सम्बन्धित कुलतार सिंह संधवां स्पीकर विधान सभा पंजाब को मिला। किसानों ने इस मिलनी समय इस दर्ज झूठे केस सम्बन्धित बीबी सुखविन्दर कौर महा सचिव बीकेयू (क्रांतिकारी) पंजाब की तरफ से तथ्यों और दस्तावेजों समेत सारी स्थिति बयान की गई। इस समय जत्थेबंदी की तरफ से मांग पत्र भी दिया गया और झूठे पर्चे रद्द करने की मांग की गई। इस सम्बन्ध में स्पीकर साहिब की तरफ से विश्वास दिलाया गया कि किसानों विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में लाल सिंह गोलेवाला राज्य सीनियर उप प्रधान, मास्टर सूरज भान जिला प्रधान फरीदकोट और जगतार सिंह भांगर जिला सचिव फिरोजपुर आदि नेता शामिल हुए।

You may also like