जिला प्रशाशन और कैनल क्लब के सहयोग के साथ किया गया डोग शो का आयोजन
– विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत
– अलग- अलग नसलों के कुत्तों का लिया जायजा
पटियाला, 17 फरवरी : पटियाला के पोलो ग्राउंड में जिला प्रशाशन और कैनल क्लब के सहयोग के साथ 62वें और 63वे आल इंडिया चैंपियनशिप के अंतर्गत डौग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने डोग शो में शामिल हुए अलग- अलग नसलों के कुत्तों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग कुत्ते को एक परिवारिक मैंबर की तरह रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस डोग शो के द्वारा लोगों को अच्छी ब्रीड के कुत्ते देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके साल में एक बार देखने को मिलते हैं इस लिए ऐसे मौकों पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
समागम की शुरुआत डी.आई.जी. पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने कहा कि कुत्ता वफादारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पटियाला बागों और रागों का शहर है और यह शो पटियाला हेरिटेज का एक हिस्सा है। इस मौके डिप्टी कमिश्नर पटियाला की तरफ से एक सोवीनार भी जारी किया गया। उन्होंने शो में मौजूद अलग- अलग ब्रीड के कुत्तों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुत्ता एक ऐसा दोस्त है जो कभी कुछ नहीं मांगता परन्तु बदले में सब कुछ देता है। उनके साथ एस.डी.एम. गुरदेव सिंह धम्म भी मौजूद थे।
कैनल क्लब के महा सचिव जी. पी. सिंह बराड़ ने बताया कि इस शो में लगभग 33 नसलों के 219 कुत्तों ने भाग लिया। इस शो में अकीता, डोगो अरजनटीनो, डोबरमैन, चायो- चायो, अफगान हाऊंड, बॉक्सर, रोट वीलर, लैबरा, पग बीगल, जी. एम. डी. साइबेरियन हसकी विशेष खींच का केंद्र रहे। इस शो को जज करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज केल्विन एन.जी. सिंगापुर से और मुनीर बिन जंग हैदराबाद से आए हुए थे। इस मौके पालतु कुत्तों की खुराक और अन्य समान के स्टाल भी लगाए गए थे। इस समागम के अंत में विजेता कुत्तों के मालिकों को इनाम भी बांटे गए। इस मौके एस.डी.एम गुरदेव सिंह धम्म, डी.एस.पी. रशविन्दर सिंह, एम.सी. रणजीत सिंह, दविन्दरपाल सिंह और अमृतपाल सिंह शामिल थे।
जिला प्रशाशन और कैनल क्लब के सहयोग के साथ किया गया डोग शो का आयोजन
विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत
52