उप कुलपति की नियुक्ति के मसले पर प्रो. बडूंगर ने राज्यपाल को लिखा पत्र
पंजाबी यूनिवर्सिटी के भविष्य के लिए वाइस चांसलर की नियुक्ति जल्द हो : प्रो. बडूंगर
पटियाला, 17 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति की नियुक्ति को ले कर चिंता जाहिर की और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को लिखित पत्र भेज कर इस मुद्दे प्रति ध्यान केंद्रित करने और जल्द यूनिवर्सिटी के भविष्य की बेहतरी को लेकर वाइस चांसलर की जल्द नियुक्ति करने की मांग उठाई है। पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने राज्यपाल के नाम पत्र में लिखा है कि मालवा क्षेत्र की महान शैक्षिक संस्था पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला लंबे समय से योग्य उप कुलपति का इन्तजार कर रही है, परंतु यह मसला राजनैतिक और उच्च शख्सियतों की आपसी खहबाजी की भेंट चढ़ता जा रहा है, जिस कारण पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्थापित अलग अलग विभागों के अहम कामों के अलावा खोज पक्ष से, अध्यापकों, गैर अध्यापन अमले और खास करके विद्यार्थियों का बड़ा नुक्सान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सभी के सांझे हैं, जो आने वाला भविष्य भी हैं, परंतु इस मसले प्रति कोई संजीदा कार्यवाही सामने नहीं आ रही है, जिस कारण उप कुलपति की नियुक्ति को ले कर बहुत से विवाद भी पनपते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले ही वित्तीय बोझ का सामना कर रही है और ऐसे में बहुत से प्राईवेट यूनिवर्सिटी पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुकाबले आगे निकलती दिखाई दे रही हैं और ऐसीं प्राईवेट यूनिवर्सिटियों में मोटी रकमों के द्वारा विद्यार्थियों की बड़ी लूट भी की जा रही है, जिसके प्रति ध्यान देना समय की बड़ी मांग है। प्रो. बडूंगर पंजाब के राज्यपाल को पंजाबी यूनिवर्सिटी में उप कुलपति के मसले को गंभीरता के साथ लें और यह नियुक्ति जल्द करने की मांग करते कहा कि ऐसा कार्य होने के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी अंदरूनी कार्य में जल्द सम्पन्न कर सकते हैं।
उप कुलपति की नियुक्ति के मसले पर प्रो. बडूंगर ने राज्यपाल को लिखा पत्र
पंजाबी यूनिवर्सिटी के भविष्य के लिए वाइस चांसलर की नियुक्ति जल्द हो : प्रो. बडूंगर
68