जोर शोर के साथ चल रहा है हलके सनौर में भर्ती का काम : सरबजीत सिंह झिंजर

कृष्ण सिंह सनौर ने किया सरबजीत झिंजर का सम्मान

by TheUnmuteHindi
जोर शोर के साथ चल रहा है हलके सनौर में भर्ती का काम : सरबजीत सिंह झिंजर

जोर शोर के साथ चल रहा है हलके सनौर में भर्ती का काम : सरबजीत सिंह झिंजर
– कृष्ण सिंह सनौर ने किया सरबजीत झिंजर का सम्मान
पटियाला, 12 फरवरी : हलका सनौर में शिरोमणी अकाली दल की हो रही भर्ती का काम पूरे जोर के साथ चल रहा है। इन विचारों का प्रकटावा शिरोमणी अकाली दल के यूथ ङ्क्षवग के राष्ट्रीय प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने हलका सनौर के अचानक दौरे दौरान शिरोमणी अकाली दल के स्पोकसमैन कृष्ण सिंह सनौर के गृह में प्रैस के साथ बातचीत करते किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की भरती हलका सनौर में उम्मीद से अधिक होगी।
इस मौके कृष्ण सिंह सनौर ने शिरोमणी अकाली दल के यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान झिंजर का स्वागत करते विश्वास दिलाया कि शिरोमणी अकाली दल की तरफ से लगाई हर ड्यूटी को तनदेही के साथ पूरा किया जायेगा क्योंकि हलके के लोगों में शिरोमणी अकाली दल की भरती के लिए भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके उनके साथ हरमिन्दर सिंह जोगीपुर पूर्व मैंबर जिला परिषद पटियाला, बलदेव सिंह खुडा प्रधान बीसी विंग सर्कल सनौर, दविन्दर सिंह टहलपुरा और अन्य मौजूद थे।

You may also like