छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया शुरू : 30 के करीब किए ढेर
दो सुरक्षा कर्मियों की भी गई जान
नई दिल्ली, 9 फरवरी : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा फोर्सांे की ओर से लगातार नक्सलियों का खात्मा करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जहां गत दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों का खात्मा किया गया था, वहीं अब फिर 30 के करीब नक्सलियों को मार गिराने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने रविवार को भीषण मुठभेड़ के दौरान 10 महिलाओं समेत 30 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गयी और दो अन्य घायल हो गये। मारे गये सुरक्षाकर्मियों में एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड और दूसरा विशेष कार्य बल से था। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 650 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न दिशाओं से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रवेश किया और 30 नक्सलियों को उनके ठिकाने पर ही ढेर कर दिया।
नक्सलवाद का खात्मा निश्चित हैै : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश और प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकला था। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और बस्तर फाइटर्स (राज्य पुलिस की सभी इकाइयां) के जवान शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘अब तक मुठभेड़ स्थल से 30 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गये हैं, जिसको लेकर आगे जांच चल रही है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया शुरू : 30 के करीब किए ढेर
दो सुरक्षा कर्मियों की भी गई जान
50
previous post