नारायण पब्लिक स्कूल सनौर में छात्रों के लिए करवाया समारोह

by TheUnmuteHindi
नारायण पब्लिक स्कूल सनौर में छात्रों के लिए करवाया समारोह

नारायण पब्लिक स्कूल सनौर में छात्रों के लिए करवाया समारोह
पटियाला, 10 फरवरी : नारायण पब्लिक स्कूल सनौर रोड़ पटियाला में बारहवी कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत बहुत ही भव्य तरीके से हुई। इस समारोह में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के द्वार बहुत शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भांगड़ा गीधा रैंप वॉक सभी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। नृत्य या संगीत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। इस मौके प्रधानाचार्य श्री मति प्रियंका बत्रा ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। शिक्षकों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव सांझा किए और उनके सफल जीवन की कामना की। अंत में स्कूल की तरफ से मिस्टर एनपीएस या मिस एनपीएस चुने गए। सभी छात्रों को स्कूल के द्वारे सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष अवतार सिंह अरोड़ा, श्रीमती तेजिंदर कौर और कार्यकारी निदेशक श्रीमती शिवेंद्र कौर बजाज ने आकार इस शान को दोगुना किया। स्कूल की उप प्रधानाचार्या अंबिका शर्मा तथा हेड मैडम रीना भाटिया जी ने सबका धन्यवाद किया।

You may also like