केंद्रीय बजट में पंजाब रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 5421 करोड़ रुपए मिलना प्रशंसनीय कदम : जसपाल गंगरौली

लोगों को जल्द मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

by TheUnmuteHindi
केंद्रीय बजट में पंजाब रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 5421 करोड़ रुपए मिलना प्रशंसनीय कदम : जसपाल गंगरौली

केंद्रीय बजट में पंजाब रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 5421 करोड़ रुपए मिलना प्रशंसनीय कदम : जसपाल गंगरौली
– लोगों को जल्द मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
पटियाला, 5 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के जिला महा सचिव और सीनियर भाजपा नेता जसपाल सिंह गंगरौली ने हाल ही में केंद्र में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमन की तरफ से जारी किये गए 2025- 2026 के बजट में जो पंजाब के रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ 5421 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं एक प्रशंसनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि इस के साथ पंजाब के अलग अलग शहरों अंदर बने रेलवे स्टेशनों को एक नयी तकनीक पर आधारित दिख मिल सकेगी और पंजाबियों को नई से नई सुविधाएं। जसपाल गंगरौली ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्नव के उद्यम की प्रशंसा करते कहा कि यू. पी. ए. दी सरकार दौरान पंजाब रेलवे को सिर्फ और सिर्फ 225 करोड़ का बजट के पास हुआ था जब कि एन. डी. ए. के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल दौरान 5421 करोड़।
जसपाल गंगरौली ने शाही शहर पटियाला के रेलवे स्टेशन पर लग रहे करोड़ों रुपए के साथ हो रही रेलवे स्टेशन की कायाकल्प को केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के रेल बुनियादी ढांचे में निवेश करार देते कहा कि यह स्टेशन बहुत जल्द पूरा होने के नजदीक है और यहां यात्रियों को जल्दी ही विश्व स्तरीय सुविधाओं का सुख प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि 1122 करोड़ रुपए की लागत के साथ पंजाब भर में 30 अमृत भारत स्टेशनों का विकास, लोगों के लिए आधुनिकीकरन और बेहतर कनेक्टीवीटी प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है और 2014 से लेकर अब तक पंजाब में 382 किलोमीटर के नये ट्रैक लगाए गए हैं, जो कि फिलीपीनज के पूरे रेलवे नैटवर्क से अधिक हैं।

You may also like