सरकारी मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाने सम्बन्धी करवाया प्रोग्राम

by TheUnmuteHindi
सरकारी मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाने सम्बन्धी करवाया प्रोग्राम

सरकारी मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाने सम्बन्धी करवाया प्रोग्राम
पटियाला, 5 फरवरी : डायरैक्टर प्रिंसिपल, सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं आई.एम.ए. पंजाब और पटियाला, रेडिएशन एवं ऑन्कोलॉजी विभाग ने सामूहिक तौर पर विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। ये दिवस हर साल 04 फरवरी को मनाया जाता है। डॉक्टर राजन सिंगला, डायरैक्टर-प्रिंसिपल, सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला, ने कैंसर की जागरूकता के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि, 2024 की मिस फ्लोरिडा, रहने वाली औरत छाती के कैंसर से पीडि़त थी डॉ. राजा परमजीत सिंह, प्रोफेसर एवं हेड रेडिएशन एवं ऑन्कोलॉजी विभाग, डॉक्टर निधि बंसल, अध्यक्ष आई.एम.ए., पटियाला, डॉ. अमनदीप सिंह बख्शी, सचिव आई.एम.ए., पटियाला ने भी कैंसर से बचाव और समय पर इलाज के संबंध में बताया। डॉ. चंदर मोहिनी सीनियरउप प्रधानआई.एम.ए., पंजाब और डॉ. स्निग्धा ने छाती कैंसर और गर्भाशय के मुँह के कैंसर के बारे में अपने विचार रखे। डॉ. मीनाक्षी ने कैंसर की जांच के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. विशाल चोपड़ा, प्रोफेसर-हेड, छाती एवं टीबी विभाग। डॉ. एच. एस. रेखी, प्रोफेसर सर्जरी विभाग, डॉ. सरयू गुप्ता, प्रोफेसर रेडियोलॉजी विभाग, डॉ. परमिंदर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, ई.एन.टी. विभाग भी उपस्थित थे।

You may also like