बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने लिए बिल्डरों व राजनेताओं के नाम
कहा, पिता कई बिल्डर से लगातार थे संपर्क में
मुंबई, 28 जनवरी : मुंबई में राजसी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब उनके मामले की जांच को लेकर उनके बेटे पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने बड़े खुलासे किए हैं और इसकी जांच करने के लिए आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार जीशान ने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच के सिलसिले में पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ बिल्डरों और राजनेताओं का नाम लिया है।जीशान ने पुलिस से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच के दौरान बांद्रा में झुग्गी विकास परियोजनाओं के मुद्दों पर विचार करने का आग्रह किया है।जीशान ने पुलिस को बताया कि एक बार एक बिल्डर ने उसके पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पूर्व विधायक जीशान ने यह भी दावा किया कि पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए कई बिल्डर लगातार उनके पिता के संपर्क में थे।
मामले संबंधित लोगों के बयान होंगे दर्ज : अधिकारी
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस के सीनियर अफसर ने कहा कि इन्वेस्टिगेशन टीम ने किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया है । जीशान सिद्दीकी के बयान के आधार पर भी जांच की जाएगी। अभी पुलिस की जांच चल रही है। इस मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ तो पूरक आरोप-पत्र दाखिल करेंगे। मगर शुरुआती जांच में जीशान सिद्दीकी के आरोपों से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने लिए बिल्डरों व राजनेताओं के नाम
कहा, पिता कई बिल्डर से लगातार थे संपर्क में
61
previous post