अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

26/11 मुंबई हमले का है दोषी

by TheUnmuteHindi
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
26/11 मुंबई हमले का है दोषी
अमेरिका, 25 जनवरी : मुंबई में 26/11 को हुए बड़े भयानक आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ा समाचार सामने आया है, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी है। भारत कई साल से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। राणा 2008 के 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों का दोषी है। आतंकी राणा के पास भारत प्रत्यर्पित न किए जाने का यह आखिरी कानूनी मौका था। इससे पहले, वह सैन फ्रांसिस्को में उत्तरी सर्किट के लिए अमेरिकी अपील न्यायालय सहित कई संघीय अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका था।
लश्कर ए तैयबा के आतंकी संगठन ने दिया था हमले को अंजाम
मुंबई में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। आतंकी संगठन के 10 आतंकी इस हमले में शामिल थे। 10 में से सिर्फ एक आतंकी अजमल कसाब ही इस हमले में जि़ंदा बच गया था और बाकी सभी मारे गए थे। कसाब को 2012 में फांसी दे दी गई थी। इस हमले की साजिश रचने में तहव्वुर राणा ने भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसे जल्द ही भारत लाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like