कोलकाता , 22 जनवरी 2025: भारतीय टीम बुधवार, 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स( Eden Garden) में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 (T20) सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय बाद टीम में वापसी करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान की भूमिका सौंपी गई है।
अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच (IND Vs ENG) टी20 क्रिकेट में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं। भारत ने हाल के सात मुकाबलों में से पांच में इंग्लैंड को हराया है। दोनों टीमें आखिरी बार 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने यादगार जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।
पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कहा और कब खेला जाएगा?
पहला टी20 मैच 22 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
स्थान: कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कौन से चैनल प्रसारित करेंगे?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर, जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1 (HD और SD), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़।
लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?
डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट।
यह मैच भारतीय और इंग्लिश टीमों के बीच कड़ी टक्कर का गवाह बनेगा, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
ये भी देखें : ”बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ” मुहिम के दस वर्ष पूरे , प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई